वरिष्ठ नेता ने ईरान में एक परमाणु वैज्ञानिक की हालिया हत्या के लिए अमरीकी और इस्राईली गुप्तचर एजेंसियों सीआईएई और मोसाद की निंदा की है। आयतुल्लाहिल उज़मा सय्यद अली ख़ामेनई ने कल देर रात ईरान के परमाणु वैज्ञानिक मुस्तफ़ा अहमदी रोशन की शहादत के शोक संदेश में कहाः इस कायर्तापूर्ण आतंकी कृत्य को कि जिसके षड्यंत्रकारी कभी भी अपने घिनौने व भयानक अपराध को स्वीकार नहीं करेंगे, अंतर्राष्ट्रीय सरकारी आतंकवाद के नेटवर्क के अन्य अपराधों की भांति सीआईए और मोसाद की योजना या सहयोग से किया गया है। वरिष्ठ नेता ने अपने शोक संदेश में कहाः हत्या का प्रयास यह दर्शाता है कि अमरीका और ज़ायोनीवाद की अगुवाई में अंतर्राष्ट्रीय अहंकारी शक्तियां, दृढ़ संकल्पित, धर्मपरायण व प्रगतिशील इस्लामी ईरानी राष्ट्र के मुक़ाबले में बंद गली में पहुंच गयी हैं। उन्होंने कहा कि ईरान की तेज़ वैज्ञानिक प्रगति किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं है बल्कि यह एक ऐतिहासिक आंदोलन है जिसका स्रोत ईरानियों का अभेद्य राष्ट्रीय संकल्प है। ज्ञात रहे 11 जनवरी को मोटर साइकिल सवार ने एक अज्ञात व्यक्ति ने तेहरान में अल्लामा तबातबाई विश्वविद्यालय की इमारत के निकट ईरानी वैज्ञानिक अहमदी रोशन की कार पर चुंबकीय बम चिपका दिया जिससे अहमदी रोशन घटना स्थल पर शहीद और उनका चालक भीषण घाव के कारण कुछ घंटों बाद अस्पताल में शहीद हो गया।
.........
166